चार प्रवासी मजदूरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 


मध्यप्रदेश/सतना 
संवाददाता -यसवंत तिवारी


रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत उमरी गोयल पेट्रलियम के पास की घटना बताया जा रहा है कि  प्रवासी मजदूर मैंहर से रायबरेली उत्तरप्रदेश जा रहे थे रात हो जाने से नेशनल हाइवे के किनारे थके हारे मजदूर विश्राम करने लगे  इतने में कोई अज्ञात वाहन टक्कर,मार दी जिससे 4 लोग घायल हो गए  सभी घायल जिला रायबरेली उत्तरप्रदेश के है निवासी, घायलों को 108 चोरहटा EMT अजय द्विवेदी पायलट धीरेन्द्र गौतम द्वारा संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 



ये हुए घायल
1-राजकुमार प्रजापति पिता रामखेर प्रजापति 35 वर्ष 
2-राहुल मौर्य पिता संतराम मौर्य उम्र 18 वर्ष 
3- जयकुश मौर्य पिता रामचंद्र मौर्य उम्र 17 वर्ष 
4- मोहित निर्मल पिता शिव प्रकाश निर्मल उम्र 21 वर्ष